फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा एक से पांच फरवरी तक चलाएगी जागरूकता अभियान

Sun, 31 Jan 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की सुबोध नगर कालोनी में बैठक आयोजित हुई। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा एक वर्ष में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी जनता के बीच पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया।
विज्ञापन


इसके लिए एक फरवरी से पांच फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने को जिले के 17 मंडलों की जिम्मेदारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सौंपी गई।

पूर्व जिला महामंत्री विजय सिंह पंवार के आवास पर शनिवार को हुई बैठक में जिला अध्यक्ष डा. ऋषिपाल सिंह नागर ने कहा कि केंद्र सरकार की एक वर्ष में उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए एक फरवरी से पांच फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा।

चार विधानसभा के 17 मंडलों की जिम्मेदारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। अमरोहा विधानसभा के मंडल अमरोहा नगर, जोया तथा डिडौली की जिम्मेदारी युद्घवीर सिंह, हसनपुर विधानसभा के मंडल आदमपुर व हसनपुर नगर मंडल की पूर्व विधायक हरपाल सिंह, धनौरा विधानसभा के मंडल आजपुर व डींगरा तथा गजरौला नगर की डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, धनौरा विधानसभा के मंडल धनौरा नगर, बछरायूं तथा खाद गुर्जर की हरपाल सिंह चौहान, नौगावां सादात विधानसभा के मंडल बहापुर व जमना खास की राजीव कुमार तरारा और नौगावां विधानसभा के मंडल रजबपुर, कैलसा की रामपाल सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें