फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों के समर्थन में आई भाजपा

Tue, 12 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी भी गन्ना भुगतान और समर्थन मूल्य घोषित कराने के लिए किसानों के समर्थन में उतर आई है। सोमवार को भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नौ सूत्रीय मांगों के संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा।
विज्ञापन


भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि प्रदेश सरकार की अनेदखी के कारण प्रदेश में किसानों की हालत बद से बदतर हो चुकी है।

किसानों को जीवन-यापन करने के लिए आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। दैनिक जरूरतों को भी पूरा करने में भी किसान असमर्थ हैं। उन्होंने गन्ने का रेट 350 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग की। कहा, गत वर्ष का 13.50 करोड़ रुपये का राणा शुगर मिल बेलवाड़ा व अगवानपुर मिल पर बकाया है।

जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए। इसके अलावा जनपद में हो रही गन्ने की घटतौली, कालाबाजारी पर अंकुश लगाने, बुनकरों को बिजली बिलों में छूट प्रदान करने, गन्ने का पूरा भुगतान होने तक किसानों वसूली पर रोक लगाने और सूखा राहत कोष की धनराशि वितरित किए जाने की मांगें डिप्टी कलेक्टर प्रवीणा को सौंपे राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में शामिल हैं।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश त्यागी, बलवीर सिंह, युद्घवीर सिंह, गौरव चौधरी, ब्रजेश चौधरी, यशवंत सिंह, अशोक कुमार, सुशील कुमार, मतीश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें