वन क्षेत्राधिकारी एके सिंह नेतृत्व में शुक्रवार को पूरनपुर झील और इकबाल
खां के नेतृत्व में धनौरा तहसील के कालीढाब झील पर बर्ड वाचिंग कार्यक्रम
आयोजित हुआ।
इसमें डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया कैट मुरादाबाद और लिटिल
स्कालर्स एकेडमी और एमएस पब्लिक स्कूल धनौरा का विशेष योगदान रहा। ग्रामीण
और स्कूली बच्चों ने दूरबीन के जरिए विभिन्न प्रकार के पक्षियों को देखा और
गिना भी। पर्यवेक्षकों ने पक्षियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
यहां, डीएफओ डा. बीसी ब्रह्मा, वन दरोगा सुमित राठी, उप राजिक नरेंद्र
शर्मा, केपी सिंह, स्कूल प्रबंधक गिरीश बंसल, आबिद अब्बास नकवी, शालिनी
भारद्वाज, अरशद रजा आदि मौजूद रहे।