तीसरे चरण के चुनाव के लिए शनिवार को अमरोहा ब्लॉक क्षेत्र में वोट डाले
जाएंगे। मतदान कराने के लिए 253 पोलिंग पार्टियां लगाई हैं। इस चुनाव में
ग्राम प्रधान की 114 सीटों पर 1073 प्रत्याशियों के बीच भिड़ंत होगी, जबकि
सदस्य ग्राम पंचायत की 225 सीटों पर 1280 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।
सभी प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। पिछले कई दिनों से
प्रत्याशियों ने वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस चुनाव में
169132 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए प्रत्याशियों की किस्मत का
फैसला करेंगे। वोटरों में मतदान को लेकर उत्साह है।
करीब पचास हजार युवा
वोटर भी हैं जो पहली बार पंचायत चुनाव में वोट डालेंगे। प्रशासन ने मतदान
को शांतिपूर्ण और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने को सभी तैयारियां पूर्ण
कर ली हैं। बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।