मां भगवती के 17वें विशाल जागरण में दूर दराज से आए भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। इस दौरान भगवान शिव-पार्वती और काली का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा।
सोमवार रात शहर के कटरा मोहल्ला स्थित मंदिर में विधि विधान से अखंड ज्योति की स्थापना की गई। इसके बाद मां भगवती का 17वां जागरण आयोजित किया गया।
भगवान गणेेश की वंदना के बाद गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। इस दौरान दुर्गा नंदन ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया।
दिल्ली से आई सीता वर्मा, प्रशांत, महेश यादव ने भी भजन गाए। इस मौके पर विवेकानंद, आशीष, कुंवर विनीत अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, शैलेष शर्मा, विकास मदान आदि का सहयोग रहा।