बसंत पंचमी स्कूलों, संस्थाओं व सामाजिक संगठनों ने हर्षोल्लास से मनाई। संस्थाओं व सामाजिक संगठनों ने हवन में आहुतियां प्रदान कर सरस्वती का आह्वान किया। स्कूलों में भी हवन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
श्रीराम पब्लिक इंटर कालेज में ज्ञान की देवी सरस्वती के चित्र सम्मुख हवन किया गया। कालेज संस्थापक श्रीराम गुप्ता ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। हवन संयुक्ता चौहान ने कराया।
छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। इस दौरान कालेज संस्थापक श्रीराम गुप्ता ने कहा कि वसंत प्रकृति को निकट बुलाता है। प्रबंधक अवनीश कुमार गुप्ता, निदेेशक रीना गुप्ता ने वसंत के महत्व पर प्रकाश डाला।
ममता दलेला, पूनम गुप्ता, आशु शर्मा, शशि बंसल, सुमित, अमित, बिरजू, प्रीति, मोनिका, पवन, जैनुल, रजनी, कमलेश, विजय लक्ष्मी आदि स्टाफ मौजूद रहा। रजबपुर के पपसरा गांव स्थित अक्सरा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक पीयूष कुमार व प्रधानाचार्य लख्मी चंद्र ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया।
पलक चौधरी, इशिका, इला ने सरस्वती वंदना कर मंत्रमुग्ध कर दिया। कैंडल जलाकर हनुमंथप्पा को श्रद्घांजलि दी। सुभाष यादव, आशीष वर्मा, राकेश कुमार, अनुपम राजपूत, कुमारी मीनाक्षी, मृदुला, कुलदीप कुमार आदि स्टाफ मौजूद रहा।