बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में नगर और ग्रामीण अंचल के विद्यालयों में मां सरस्वती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में वसंत पंचमी पर पुरोहित सतीश शर्मा के नेतृत्व में यज्ञ का किया गया। श्रद्घालुओं ने बढ़चढ़ कर आहुतियां दीं। छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रधानाचार्या ममता अग्रवाल ने वसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष कपिल कुमार सिंघल समेत आचार्य कृपाल सिंह, विक्की सिंह, योगेंद्र वर्मा, शिव कुमार, दीपक गोयल, ज्योति गोयल, बाला देवी, पुष्पा, आरती के अलावा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र, निधि अग्रवाल, राखी मौजूद रहीं। रामदास शर्मा यजमान रहे।
उधर, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल झनकपुरी में वसंतोत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र पोरवारियाल ने बच्चों में प्रकृति प्रेम व अनुशासन के साथ शिक्षा पर जोर दिया। आदर्श पब्लिक इंटर कालेज सलेमपुर रोड में मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ ही प्रबंधक रमेेश चंद्र, प्रधानाचार्य रंजीता आदि ने हवन में आहुतियां दीं।
जबर सिंह, परम सिंह, राजपाल, अनीता, हरिश्चंद्र, त्रिलोक, भगवत समेत छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय व कन्या जूहा स्कूल, प्राथमिक विद्यालय प्रथम द्वितीय में संयुक्त रूप से मां सरस्वती का जन्मदिवस मनाया गया।
बच्चों और शिक्षिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नूतन शर्मा ने वंदना सुनाई। रजनी कश्यप, विभूति त्रिवेदी, अनीता पाल, आकांक्षा मिश्रा, शीला वर्मा, नीलम शर्मा, नीशू शर्मा, मीना उपस्थित रहीं। संचालन रेखा रानी ने किया।