फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैला उठाने वाले 702 स्वच्छकार चिह्नित

Tue, 16 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम के सहायक प्रबंधक आरके गुप्ता, कंसल्टेंट टीसी जोशी ने स्व रोजगार योजना और पुनर्वास योजना के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक बीके सैनी, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के सहायक प्रबंधक वाईपी सिंह ने स्वच्छाकरों एवं उनके आश्रितों को पुर्नवासन एवं प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी। जिला निगरानी समिति के सदस्य धीर सिंह वाल्मीकि, दयाराम वाल्मीकि, संतोष देवी, रीता देवी ने विचार प्रकट किए।

 कार्यक्रम के दौरान बताया कि जिले में मैला उठाने वाले 702 स्वच्छकारों को चिह्नित किया गया है। इसमें 173 स्वच्छकारों के खाते में चालीस हजार की वित्तीय सहायता उनके बैंक खातों में भेज दी गई है।
विज्ञापन


शेष स्वच्छकारों के खातों में अगले पंद्रह दिन के अंदर सहायता राशि पहुंच जाएगी। प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण भी कराए गए। स्वच्छकारों के पुनर्वासन के लिए 100  स्वच्छकारों एवं उनके आश्रितों के आवेदन पत्र भी भरवाए गए। शिविर में 950 स्वच्छकारों एवं उनके आश्रितों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें