साइकिलिस्ट हीरालाल यादव समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, बेटी
बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ, उनकी रक्षा एवं सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश के टूर पर
अग्रसर हैं। ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी के स्टार प्रचारक भी हैं। वह अब तक 25
जनपदों का भ्रमण कर चुके हैं। इससे पहले नशामुक्ति एवं रियल हीरोज को लेकर
भी यूपी टूर एवं वर्ल्ड टूर कर चुके हैं।
हीरालाल यादव ने छात्र-छात्राओं
की कोलंबिया विमान दुर्घटना 2003 में दिवंगत हुई कल्पना चावला के पिता बीएल
चावला से अपने फोन द्वारा लाइव वार्ता कराई। रियल हीरोज के तहत मेजर संदीप
सिंह, उन्नीकृष्णन, कैप्टन विजयंत थापर ताज हमले में शहीद के नायक तुकाराम
मुम्बले, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय के परिवारजनों से अपनी
साइकिल छात्रा के दौरान हुई मुलाकात वार्ता को छात्र-छात्राओं के साथ साझा
किया।
कल्पना चावला द्वारा अपने पिता को विमान क्रेश होने के ठीक बीस मिनट
पूर्व भेजे संदेश को पढ़ाकर सुनाया। यह सुनकर बच्चों की आंखे नम हो गईं।
रेंजर ऐके सिंह ने वन विभाग के जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय प्रबंधक गिरीश बंसल ने कहा कि विद्यालय के 25 वर्षों के इतिहास
में ऐसे व्यक्त्वि अनुभव से पहली बार परिचित हुए हैं। यहां, करन सिंह,
सुमति राठी, विपिन रायजादा, केपी सिंह, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।