भाजपाइयों ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का
जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि पूर्व
प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरे देश में सड़कों का निर्माण कराया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब वाजपेयी के सपने को पूरा करने में लगे हुए
हैं।
उन्होंने कहा कि अटल पेंशन जैसी कई योजनाएं चलाई गई हैं। इसका फायदा
हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। अमरोहा में रिंग रोड के निर्माण के लिए 55
करोड़ रुपये खर्चे जा चुके हैं। प्रत्येक गांव में विद्युतीकरण कराया
जाएगा। इसके अलावा अमरोहा में फैजाबाद और पद्मावत रेलगाड़ी के ठहराव की
प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता और
पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
जिला अध्यक्ष गिरीश त्यागी, नगर अध्यक्ष
राकेश वर्मा, डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, राम सिंह सैनी, पूरन सिंह, डॉ. ऋषिपाल,
नागर, अतुल पंडित, अतुल जैन, राजीव चौहान, तिलक राज चौहान, सतीश अरोड़ा,
माया गुप्ता, लखन रघुंवश, चैनसुख गोले, ब्रजेश चौधरी, विजय पंवार, विमल
किशोर, मनन कौशल, सैय्यद मुर्तुजा, सुरदार सिंह ढिल्लो, मुकेश सेक्सना, आशा
पार्थ, राजवीर सिंह, रितेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।