चेयरमैन के पहुंचने पर भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ और नारेबाजी होती रही,
लेकिन जल्द ही सड़क निर्माण के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
शहर
के मोहल्ला चौक में तहसील रोड पर आए दिन जलभराव की समस्या बनी रहती है।
गंदा पानी सड़कों से ऊपर बह रहा है। जिससे दुकानों पर ग्राहक आने से कतराने
लगे हैं और रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जबकि लोगों के घरों में आने
जाने तक में परेशानी हो रही है। इसके अलावा मोहल्ले में चौतरफा गंदगी का
साम्राज्य भी व्याप्त है। नियमित सफाई न होने के कारण लोगों को परेशानी से
जूझना पड़ रहा है।
इस सबसे आजिज आए मोहल्ले के लोगों और दुकानदारों ने
तहसील रोड पर बांस-बल्ली लगाकर रास्ता बंद कर दिया और चेयरमैन के खिलाफ
जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि कई बार विरोध प्रदर्शन और आश्वासन
के बावजूद समस्या का जस की तस है।
जाम लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर
पहुंची और समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। इसके बाद चेयरमैन अफसर परवेज
ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और बताया कि सड़क का निर्माण जल्द
कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद ही लोग सड़क से हटे। जाम
लगाने वालों में तमाम लोग शामिल थे।