फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्री ने दिया आश्वासन, जल्द आएगा अभिषेक का शव

Thu, 29 Oct 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अफजलपुर लूट के अभिषेक ग्रेवाल का शव अमेरिका के शिकागो शहर से जल्द गजरौला आने की उम्मीद बंध गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में सांसद कंवर सिंह तंवर की गुजारिश पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने प्रक्रिया तेज कराने का आश्वासन दिया है। गुरुवार से शव को यहां लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

अफजलपुर लूट गांव के जयप्रकाश सिंह ग्रेवाल रजबपुर के नेहरू स्मारक इंटर कालेज में शिक्षक हैं। इनका बेटा अभिषेक अमेरिका के शिकागो शहर में टीसीएस कंपनी में मैनेजर था।
विज्ञापन


वहां संदिग्ध परिस्थितियों में 21 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई थी। शव कमरे में बंद मिला था। इसके बाद से परिजन शव भारत लाने के लिए अमेरिका की कागजी खानापूर्ति के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन आठ दिन से अधिक होने के बाद भी शव भारत नहीं लाया जा सका है।

इसके लिए दस्तावेज अधूरे बताए जा रहे हैं। इधर, माता-पिता और पत्नी उसका चेहरा देखने को तड़प रहे हैं। इस खबर को अमर उजाला ने 28 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


इसकी खबर पढ़ने के बाद भाजपा सांसद ने परिजनों से संपर्क साधा और विदेश मंत्रालय के साथ विदेश मंत्री से बात की। इस पर विदेश मंत्री ने उन्हें इसकी प्रक्रिया तेज कराने का आश्वासन दिया है। बताया कि, गुरुवार से अभिषेक का शव लाने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें