फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित को घर में बंधक बनाकर पीटा, रेफर

Wed, 28 Oct 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ लोगों ने एक दलित को दो घंटे तक घर में बंधक बनाकर पीटा। पिटाई से उसका एक हाथ टूट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को बंधनमुक्त कराया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल को जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के गांव कौराल का है। यहां का अर्जुन सिंह जाटव पुत्र कमल सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार रात करीब आठ बजे वह प्रधान राजेश के घर से अपने घर लौट रहा था।

रास्ते में दीपक कुुमार त्यागी पुत्र वीरेंद्र सिंह त्यागी और अतर सिंह ने अर्जुन को पकड़ लिया और जबरन अपने घर ले गए। यहां बंधक बनाकर पिटाई शुरू कर दी।

शोर शराबा होने पर दीपक के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने अर्जुन को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी घर का दरवाजा खोलने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


सूचना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने अर्जुन को बंधन मुक्त कराया और नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिटाई से अर्जुन का एक हाथ भी टूट गया है। उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दीपक और अतर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें