फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान अपनी ताकत का एहसास कराएं

Tue, 20 Oct 2015 11:52 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया सरदार वीएम सिंह ने कहा कि जब तक किसान जातिवाद के चक्कर से मुक्त होकर तथा अपनी पार्टी बनाकर खुद की ताकत का अहसास नहीं कराएगा, उसका भला होने वाला नहीं है। उन्होंने किसान दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में किसानों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन



मंगलवार की दोपहर सरदार वीएम सिंह दिल्ली से पीलीभीत जा रहे थे। रास्ते में जिलाध्यक्ष सरदार जोरावर सिंह के आवास पर कुछ देर के लिए रुके थे। यहां उन्होंने कहा कि किसानों को सभी सियासी पार्टियों ने छला है। किसानों के वोट से जीतने के बाद उसके मुद्दों को भूल जाते हैं। एकजुटता के बगैर किसान की ओर कोई देखने वाला नहीं है। अपनी मांगों को मनवाने के लिए किसान नेताओं का विधान सभा और लोकसभा में पहुंचना जरूरी है।


वीएम सिंह ने कहा कि 23 दिसंबर को किसान दिवस पर दिल्ली में राजनैतिक पार्टी का गठन किया जाएगा। अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, कौशल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, खचेडू सिंह, जोगेंद्र सिंह, पतराम सिंह, रामपाल सिंह, रामदुलारी देवी, ओमवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, नरेश कुमार, गुडडू, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें