फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में हुए हादसे में गजरौला के दो कांवड़ियों की मौत 

Mon, 07 Mar 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा
विज्ञापन
बिजनौर में सड़क हादसे में कांवड़िया जगदीश की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : kanvad
विज्ञापन
बारिश के साथ आई तेज आंधी के चलते बीती रात बिजनौर में हुए सड़क हादसे में गजरौला के दो कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसा शनिवार की देर रात बिजनौर के गंज गांव के पास हुआ था। घटना के वक्त शिव भक्त बोलेरो से गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। हादसे में जिला पंचायत सदस्य का बेटे समेत छह लोग घायल हुए हैं। रविवार देर शाम जब शव घर पहुंचा तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


शनिवार रात साढ़े नौ बजे गांव भीकनपुर सुमाली के रहनेवाले जिला पंचायत सदस्य हरीश कुमार के बोलेरो से उसका बेटा सोनू गंगा जल लाने के लए हरिद्वार के लिए निकला था। साथ में साथ में यहां के जगदीश(45) पुत्र बलवीर और ओमवती (42)पत्नी करन सिंह प्रजापति समेत करीब 12-13 कांवड़िये और भी थे। देर रात साढ़े दस बजे जब बोलेरो बिजनौर के गंज गांव से होकर निकल रही थी।

सी समय तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। इस दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में जगदीश और ओमवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू समेत गांव के ही रूपसेन पुत्र श्रीराम, ताराचंद पुत्र बिहारी, रिंकी पुत्री तारा चंद, करन सिंह पुत्र डाल चंद, गोलू पुत्र जगदीश घायल हो गए।
विज्ञापन


यलों का बिजनौर के सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया। रविवार की देर शाम जगदीश और ओमवती का शव जब गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। गांव में दो मौत होने से मातम सा माहौल हो गया। पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने के लिए घर पर ग्रामीणों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें