फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Mon, 18 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात के गांव खेड़का निवासी जयपाल (42) पुत्र टेकाराम की गांव में ही साइकिल रिपेयर करने की दुकान है। वह रविवार को बाइक से साइकिल का सामान खरीदने के लिए आया था। उसके साथ गांव का ही गौतम पुत्र प्रेम सिंह भी था। सामान लेकर जयपाल गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


 इस दौरान लायंस कन्या इंटर कालेज के सामने पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। इसमें जयपाल और गौतम नीचे गिर गए। ट्रक का पहिया जयपाल के सिर के ऊपर से गुजर गया, गौतम भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने यहां जयपाल को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पिता व भाई अस्पताल पहुंच गए। दोनों शव से लिपट कर रोने लगे। चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


घायल तड़पता रहा, भीड़ तमाशा देखती रही
मंडी धनौरा। लोगों की संवेदना पूरी तरह मर चुकी है। ट्रक की टक्कर से बुरी तरह घायल जयपाल 15 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा, मौके पर भीड़ लग गई, लेकिन उसको सरकारी अस्पताल तक पहुंचाने की जहमत किसी ने नहीं उठाई। चिकित्सक का कहना था कि अत्यधिक रक्त बहने से जयपाल की मौत हुई है।

लोग कानूनी पचड़ों में नहीं पड़ना चाहते हैं। दूसरी ओर जयपाल ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। यदि जयपाल ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

पिता को अस्पताल में भर्ती कराया
मंडी धनौरा। जयपाल के पिता हृदयरोगी हैं, उसे दो बार अटैक पड़ चुका है। बेटे की मौत की सूचना पर सरकारी अस्पताल पहुंचे टीकाराम अपने पुत्र जयपाल की लाश देखते ही बेहोश हो गए। छोटे बेटे के पिता के अटैक और हृदयरोगी बताने पर चिकित्सकों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें