ब्रजघाट पुल पर मंगलवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे करीब ब्रजघाट पुल पर
दो डग्गामार बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें मुरादाबाद की ओर से आ
रही बस में सवार 40 वर्षीय जाकिर पुत्र कल्लू खां निवासी नवी काजियान थाना
बहेड़ी जिला बरेली की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि, इसी बस में सवार शबाब व
शहजाद खां पुत्र गण हामिद हसन, अकील पुत्र अमीर और उसका बेटा अफसार निवासी
गण गांव शीशई शेर जिला बरेली और नईम खां पुत्र गोले खां निवासी नवी
काजियान घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों बसों के चालक बस छोड़ कर फरार हो
गए। ब्रजघाट चौकी पुलिस मृतक के शव और घायलों को सरकारी अस्पताल ले आई।
यहां से घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया है।