फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से किसान की मौत

Wed, 02 Dec 2015 12:32 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मुरीदपुर अतारी निवासी 50 वर्षीय किसान वीर सिंह पुत्र काले सिंह खेती किसान कर परिवार का भरण- पोषण कर रहा था। मंगलवार की आधी रात में वीर सिंह अपने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित खेत पर पानी लगाने गया था। पानी लगाते समय भोर के चार बजे करीब अचानक ट्यूबवेल बंद हो गया जबकि बिजली आ रही थी। वीर सिंह नेेे ट्यूबवेल कोठरी के बाहर लगे बिजली बोर्ड को चेक किया तो फ्यूज उड़ गया था।
विज्ञापन


 बोर्ड पर कई कटआउट लगे थे। वीर सिंह ने ध्यान नहीं दिया और एक ही कटआउट निकाल कर फ्यूज जोड़ने लगा। जैसे ही उसने फ्यूज ठीक करने के लिए कटआउट का तार पकड़ा। बोर्ड पर लगे दूसरे कटआउट से बिजली प्रवाहित हो गई। करेंट के झटके के साथ वीर सिंह वहीं गिर गया।

दिन निकलने के बाद भी जब वीर सिंह घर नहीं पहुंचा तो पत्नी कुसुम देवी ने मोबाइल पर संपर्क किया। कॉल नहीं उठी तो चचेरे देवर सत्येंद्र सिंह को खेत पर भेजा। सत्येंद्र जब खेत पर पहुंचा तो उसकी चीख निकल गई। वीर सिंह जमीन पर पड़ा था। उसका दम निकल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें