फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार भाइयों की मौत

Tue, 01 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव कसाईपुरा निवासी लेखराज पुत्र नन्हें(22) अपने रिश्ते के भाई देवेंद्र पुत्र सोमपाल(16) को साथ लेकर रविवार को गजरौला में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में करीब ग्यारह बजे बाइक से अपने गांव लौट रहा था। दूसरी बाइक पर बंटी भी आ रहा था।
विज्ञापन


गजरौला मार्ग पर गांव मनौटा के पास में एक टैंकर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें देवेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि लेखराज गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही बंटी के हाथपैर फूल गए और फोन से परिजनों को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन घायल को उपचार के लिए मेरठ ले जा रहे थे, लेकिन लेखराज ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।

एक ही परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया। चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और टैंकर को कब्जे में ले लिया और शव को अस्पताल ले आए। सोमवार की सुबह पुलिस ने दोनों शवों को पीएम को भेज दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें