फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस और इनोवा की भिड़ंत, एक की मौत

Mon, 26 Oct 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर मॉडल शॉप के सामने शनिवार की रात करीब ढाई बजे प्राइवेट बस और इनोवा की भिड़ंत में इनोवा चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि, इनोवा सवार पांच लोगों समेत छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


इसमें इनोवा के परखच्चे उड़ गए और बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सरकारी अस्पताल भेज दिया। जहां, प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


शनिवार की रात करीब ढाई बजे के बीच जुबिलेंट कट पर मॉडल शॉप के सामने दिल्ली की ओर से आ रही निजी बस की मुरादाबाद की ओर से आ रही इनोवा गाड़ी से भिड़ंत हो गई। इनोवा का अगला हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


इनोवा के चालक विजय चौहान निवासी बदायूं समेत रतनेश मिश्रा पुत्र गोपाल कृष्ण मिश्रा व संजीव जैन पुत्र देवेंद्र जैन निवासी गण इंदौर, मध्यप्रदेश, सोनम पुत्री राजकुमार निवासी हिसार हरियाणा, शोभना पुत्री शैलेंद्र निवासी दयानंद नगर हरियाणा, प्रिया निवासी नोएडा घायल हो गए।

जबकि, एक बस यात्री प्रदीप पुत्र राममूर्ति निवासी नगरिया खुर्द थाना दातागंज जनपद बदायूं घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। हादसो के बाद चीख पुकार मचने लगी। इनोवा चालक लहूलुहान होकर गाड़ी में फंस गया था।

सूचना पर थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को सरकारी अस्पताल भेज दिया। किसी तरह चालक को भी बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सक ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चालक विजय चौहान ने जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें