सैदनगली में दशहरा के उपलक्ष्य में रामलीला में रावण वध का मंचन किया गया। रावण का वध होते ही जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे।
नवयुवक रामलीला संघ की तरफ से सैदनगली में किए जा रहे रामलीला के मंचन में श्रीराम और रावण के बीच युद्ध हुआ। इसके बाद विभीषण के बताने पर भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर मार दिया और रावण जमीन पर गिर पड़ा।
इसके बकाद रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान मेला परिसर श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर अध्यक्ष मुदित गुप्ता, शरद गुप्ता, विजय टांक, रामनरेश, प्रेम कुमार, जयप्रकाश सिंह, अभिनव कौशिक, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।