फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला, मौत

Tue, 20 Oct 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी के बाद साइकिल से घर आ रही छात्रा को नौगावां मार्ग पर गांव मखदूमपुर के नजदीक तेज रफ्तार मैक्स ने कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने लाश सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


करीब आधा घंटा बाद मौके पर पहुंचे एसओ ने आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया, लेकिन पंचनामा भरने की जब बारी आई तो परिजन पीछे हट गए और कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।


नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव रज्जाकपुर के नन्हे की 17 वर्षीय बेटी शाजिया गांव मखदूमपुर स्थित वैष्णो कन्या इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। सोमवार दोपहर छुट्टी के बाद वह साइकिल से घर आ रही थी। अभी छात्रा स्कूल से कुछ दूर ही पहुंची थी कि तभी सामने से तेज गति में आ रही मैक्स ने छात्रा को कुचल दिया।
विज्ञापन


जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। हादसा होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने लाश को कताई मिल के पास सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ अशोक सोलंकी ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।

पुलिस जब छात्रा के शव का पंचनामा भरने के लिए चली, तो परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया और लाश को घर ले गए। एसओ ने बताया कि हादसा इत्तेफाकिया था और परिजनों ने इस बाबत लिखकर भी दे दिया है। इस कारण शव का पंचनामा नहीं भरा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें