फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार और डेंगू से दो की मौत

Mon, 19 Oct 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सनपुर क्षेत्र में बुखार और डेंगू कम नहीं हो रहा है। क्षेत्र में डेंगू और बुखार से मौत हो गई। बुरावली कस्बे के 35 वर्षीय मुशाहिद पुत्र अंसार को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था।
विज्ञापन


हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे, जहां रविवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने प्लेटलेट्स कम बताई थी। जांच में भी डेंगू की पुष्टि हुई थी।

उधर, ढबारसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सांथलपुर की मढ़ैय्या निवासी सुक्खन पुत्र जुम्मन(50) चौकीदार है। परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह बुखार आया। इस पर परिजनों ने उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, लेकिन सुक्खन ने सोमवार की सुबह दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें