फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को उठाई आवाज

Tue, 01 Mar 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या की रिपोर्ट दर्ज न करने पर सलामतपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी दफ्तर पर हसनपुर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सलामतपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसपी को सौंपे प्रार्थना पत्र में विनोद पुत्र बलवीर ने बताया कि उसके भाई पिंटू की जमीन का गांव के यामीन, नन्हे पुत्रगण अली हसन ने फर्जी बैनामा करा लिया था और मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

आरोप है कि 25 फरवरी की सुबह करीब दस बजे यामीन, यासीन, नन्हे, अली हसन, उवैश उसके भाई को फैसला करने के बहाने घर से बुलाकर साथ ले गए थे। अगले दिन अतरासी-हसनपुर मार्ग पर गांव करनपुर मॉफी के नजदीक पिंटू की लाश मिली थी। आरोप लगाया कि हसनपुर पुलिस न तो पीएम रिपोर्ट ही दिखा रही है और न ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिख रही है।
विज्ञापन


उन्होंने एसपी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने हसनपुर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार भी किया। प्रधान कुशलपाल सिंह, मधु, सुमन, प्रेमवती, ओमवती, रामप्यारी, शीला, पीतम, जय सिंह, परम सिंह, हरि सिंह, गोपाली, चुन्नू, कपिल, विनोद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें