फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार बंद बदमाशों का कहर

Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
Jyotiba phule nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया(अमरोहा)। अंबेडकर नगर के नजदीक एक दर्जन से अधिक हथियार बंद बदमाशों ने खानाबदोश परिवार को बंधक बनाने के बाद जमकर कहर बरपाया। बेरहमी से पिटाई करने के बाद नकदी व जेवर समेत लगभग दो लाख की कीमत का सामान लूट इलाके में दहशत फैला दी। लूूटपाट की खबर पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र की कांबिंग की, लेकिन बदमाश हत्थे नही चढ़े। मामले में देर रात तक कानूनी कार्रवाई नही हुई थी।
विज्ञापन

डिडौली क्षेत्र में जोया रोड पर खानाबदोश परिवार ने कई दिनों से आयुर्वेदिक कैंप लगा रखा है। शनिवार की रात करीब दो बजे एक दर्जन बदमाश डेरों में घुस आए जिनके हाथों में तमंचे थे। डेरों में घुसते ही मुखिया नौशे सिंह और पत्नी कांति का बंधक बना लिया। उसके बाद हथियारों के बल पर पुत्रवधु गुड्डी व सखावती और बेटी बब्ली के कान के कुंडल और अंगूठी जबरन उतार लिए। विरोध पर बेटे रूप सिंह व मेघराज की बेरहमी से पिटाई की। परिजनों के मुताबिक बदमाशों ने सबको एक डेरा में ले जाकर बांधकर डाल दिया और संदूक में रखी अस्सी हजार की नगदी लूट फरार हो गए।
वारदात सेे पुलिस में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जंगल की खाक छानी, किंतु सफलता नही मिली। नौशे सिंह ने बताया किबदमाश नकदी और जेवरात समेत करीब दो लाख की कीमत के सामान पर हाथ साफ कर गए। कोतवाल कौशलेंद्र कुमार का कहना है कि जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें