फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छींटे पड़ने पर कांवड़ियों ने की हाईवे पर तोड़फोड़

Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
Jyotiba phule nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/जोया। नेशनल हाईवे-24 से गुजर रहे कांवड़िए बारिश के पानी की छींटे पड़ने पर आपा खो बैठे। पीछा करके कार को घेर लिया और शीशे चकनाचूर कर डाले। तलवारों से टायर काट दिए और हाकी से कार में सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर टूट पड़े। आसपास के दुकानदारों ने इन्हें बंद करके उत्तेजित कांवड़ियों से बचा लिया। बीचबचाव को आए पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए। दारोगा से हाथापाई कर डाली। जिससे खाकी के हाथ-पांव फूल गए। अफरातफरी के बीच किसी तरह माहौल संभाला।
विज्ञापन

शनिवार को शिवभक्तों की सेवा के लिए भंडारा करने के बाद मुरादाबाद की रेलवे कालोनी निवासी नवल गुप्ता अपने पुत्र विनय व संतोष गुप्ता के साथ आईटेन कार से वापस लौट रहे थे। जोया चौराहे पर गुजरते वक्त बरसात के पानी की कुछ छींटे बगल से जा रहे कांवड़ियों पर पड़ी तभी शिवभक्त भड़क उठे। होहल्ला करते हुए दुपहिया वाहनों पर सवार होकर मुरादाबाद दिशा की तरफ जा रही कार का पीछा करके उसे संभल चौराहे से पहले पेट्रोल पंप के सामने कांवड़ियों ने घेर लिया।
उत्तेजित कांवड़ियों ने हाकी, तलवार व त्रिशूल से हमला करके कार के शीशे चकनाचूर करके उसे क्षतिग्रस्त कर डाला। तीनों को नीचे खींचकर लात-घूंसों से बुरी तरह पिटाई कर दी। पुलिस पहुंची तब शिवभक्त उसी से हाथापाई पर उतारू हो गए। दुकानदारों ने शाप व घरों में कार सवारों को बंद कर सुरक्षित बचा लिया। मारपीट में विनय गंभीर रूप से चोटिल हो गया। तांडव से घबराई पुलिस ने किसी तरह हालात संभाले और कांवड़ियों को शांत करके लौटा दिया। हाईवे पर अफरातफरी रही। फोर्स भी बुला ली गई। पुलिस ने देर रात तक कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें