गजरौला। ब्रजघाट में गंगा स्नान को आए तीन युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। लोगों के शोर मचाने पर पीएसी के गोताखोरों ने उन्हें बचा लिया।
सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए दूरदराज से आए कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं का वहां तांता लगा हुआ है। भीड़ का आलम यह है कि घाट पर पांव रखने की भी जगह नहीं है। शनिवार की सुबह गाजियाबाद के गांव बमेटा निवासी प्रमोद, ओमी और कमल वहां स्नान को आए थे। पहाड़ों में हो रही बारिश की वजह से इन दिनों गंगा उफान पर है। बताते हैं कि घंटाघर के नीचे घाट पर तीनों बल्ली पकड़कर नहा रहे थे। अचानक ही तेज धार में बह गए। उन्हें बहता देख घाट पर स्नान कर रहे अन्य लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर पास ही वोटिंग कर रहे पीएसी के गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत कर उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया। इस दौरान वहां भारी भीड़ लग गई। नाक और मुंह में पानी भर जाने की वजह से तीनों बेहोश हो गए थे। कुछ देर बाद होश में आने पर तीनों वहां से लौट गए।