फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुए एमएलसी मंगल सिंह सैनी

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Jyotiba phule nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पूर्व राज्यमंत्री एवं बसपा एमएलसी मंगल सैनी का शुक्रवार की रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वह करीब अट्ठावन वर्ष के थे। निधन की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को दोपहर बाद ब्रजघाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जिले की सियासत में दमखम रखने वाले बसपा एमएलसी मंगल सिंह सैनी को शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सीने में अचानक दर्द उठा था। परिजन उन्हें निजी नर्सिंग होम ले गए। हालत नाजुक देखते हुए डाक्टर ने मुरादाबाद के साईं अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन श्री सैनी दर्द बर्दाश्त नहीं कर सके और रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों तथा चाहने वालों में कोहराम मच गया।
बंबू गढ़ स्थित आवास पर शव पहुंचने से पहले ही अंतिम दर्शन को भीड़ लग गई। शनिवार की सुबह जिले में देहांत की खबर फैलते ही लोकप्रिय नेता की अंतिम यात्रा म शामिल होने को सैलाब उमड़ पड़ा। बसपा राज्यसभा सांसद मुनकाद अली, पूर्व विधायक ग्रीश चंद्र, एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व विधायक बलराम सिंह, जिलाध्यक्ष हेम सिंह आर्य समेत तत्कालीन एसपी मंजिल सैनी व दीगर सियासी दलों के नेता और सामाजिक हस्तियां भी पहुंची। दोपहर करीब बारह बजे शव अंतिम संस्कार को शव ब्रजघाट ले जाया गया। बसपा एमएलसी के परिवार में पत्नी भगवान देई समेत बेटा अनुराग व बेटी ज्योति है। स्व.सैनी ज्योति शिक्षा सदन व हिल्टन कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें