फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों वाली महिलाओं पर आयोग मेहरबान

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Jyotiba phule nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। निकाय चुनाव में पांच साल से छोटे बच्चों को गोद में लेकर वाट डालने आने वाली महिलाओं को अब लाइन में नहीं लगना होगा। आयोग ने महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था की है।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने लिए आयोग ने पूरी ताकत झोंक दी है। वृद्ध, विकलांग और बच्चे वाली महिलाओं की मतदान में भागीदार बढ़ाने लिए नई पहल करना शुरू कर दिया है। आयोग ने 70 वर्षीय वृद्ध और विकलांगों को बिना लाइन में लगे मतदान केंद्रों पर वोट डालने की अनुमति दे चुका है। इससे वे आसानी से मतदान केंद्र पर अपना वोट डाल सकेंगे। वहीं आयोग पांच साल से छोटे बच्चे वाली महिलाओं पर भी मेहरबान हो गया है। अब महिलाएं भी बिना लाइन में लगे मतदान केंद्र पर अपना वोट डाल सकेंगी। मतदान केंद्रों पर इनके लिए अलग से व्यवस्था कराई जाएगी। आयोग के इस फरमान से वृद्ध, विकलांग और बच्चे वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। इससे पहले इन लोगों को वोट डालने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब ये आसानी से अपना वोट डाल सकते हैं। इससे मतदान का प्रतिशत भी बढ़ेगा। क्योंकि लाइन में लगने से झंझट से बचने लिए अक्सर ये लोग और महिलाएं मतदान केंद्रों पर वोट डालने नहीं आते हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इस संबंध में आयोग के निर्देश प्राप्त हो गए है। सभी पीठासीन अधिकारियों को आयोग के निर्देश से अवगत कराया जाएगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें