फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की गला दबाकर हत्या, शव खेत में पड़ा मिला

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Jyotiba phule nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र में एक किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। किशोरी का शव थाना क्षेत्र के गांव पाखराबाद में एक ग्रामीण के खेत में बुधवार की शाम पड़ी मिली। किशोरी की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक ने भी मौका मुआयना किया। किशोरी के हाथ पीछे की ओर रस्सी से बंधे हुए थे। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सीमांत गांव पाखराबाद में बुधवार की देर शाम नरेश शर्मा केे खेत में 12 साल की एक किशोरी की लाश पड़ी दिखाई दी तो उनके होश उड़ गए। कुछ ही देर में खेत में किशोरी की लाश पड़ी होने की सूचना गांव में जंगल की तरह फैल गई। मौका ए वारदात पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किशोरी के गले में रस्सी बंधी हुई थी तथा उसके हाथ भी रस्सी से पीछे की ओर बंधे हुए थे। लाश के पास ही एक थैले में एक जोड़ी कपड़े भी मिले। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोरी के साथ दुराचार का मामला नहीं लगता है। ऐसा प्रतीत होता है कि संभवतया किशोरी घर से भाग कर आई होगी। पुलिस अधीक्षक दीपिका गर्ग ने भी मौका मुआयना किया तथा थाना पुलिस को निर्देश दिए। किशोरी की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किए परंतु आसपास के गांवों के लोगों ने किशोरी की शिनाख्त से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें