हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की पंचायत में किसानों ने कहा कि किसानों के नए गन्ना सट्टे जनवरी में शुरू किए जाएं और दिन में कम से कम चार घंटे बिजली मिलनी चाहिए। किसानों ने चकबंदी अधिकारी का घेराव भी किया। सोमवार को भाकियू की पंचायत मंडी समिति परिसर में हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि ग्राम बसेड़ा खुर्द में चकबंदी लेखपाल किसानों के खेतों की पेमाइश नक्शे के आधार पर नहीं किए जा रहे हैं। सौंहत के गांव लठमार की मढ़ैया में चकबंदी अधिकारी किसानों से सुविधा शुल्क मांग रहे हैं। गन्ना सेंटरों पर घटतौली रोकी जाए। अध्यक्षता हरकेश सिंह ने की और संचालन राजू चौहान ने किया। इस मौके पर जसवंत सिंह, राजाराम सिंह, देवेंद्र सैनी,चेतन सिंह, डोरी सिंह, महेंद्र पंवार, डालचंद, जयपाल आदि मौजूद रहे।
किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं
गंगेश्वरी (ब्यूरो)। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की पंचायत गांव गुरैठा में सोहन सिंह के आवास पर हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि त्रिवेणी शुगर मिल किसानों को पर्ची नहीं दे रहा है। जिससे परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जीरो बैलेंस पर बैकों में खाते खोले गए थे, लेकिन अब बैंक कर्मी पास बुक के नाम पर 500-1000 रुपये की मांग कर रहे हें। अगर किसानों का शोषण बंद नहीं किया,तो आंदोलन किया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता सोहन सिंह ने की और संचालन योगेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर रूप किशोर, शीशपाल, भोजराज, मवासी सिंह आदि मौजूद रहे।