फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लासिक फैशन ने लीग थ्री का दूसर मैच जीता

Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अब्बासी प्रीमियर लीग थ्री का मुकाबला क्लासिक फैशन गैलरी और मसूद क्लब के बीच हुआ। जिसमें क्लासिक ने बीस रनों से मैच जीतकर लीग में दूसरी जीत दर्ज की। अब्बासी क्रिकेट एकेडमी अमरोहा प्रीमियर लीग थ्री की ओर से आयोजित हुए मैच में सोमवार को क्लासिक फैशन गैलरी और मसूद क्लब के बीच कांटे का मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

क्लासिक ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। क्लासिक ने निर्धारित 20 ओवर में 194 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मसूद क्लब टीम 175 रनों पर आल आउट हो गई। क्लासिक ने बीस रनों से मैच जीतकर लीग में दूसरी जीत दर्ज कराई। मैन ऑफ दा मैच विपिन सिंह को दिया गया। कोच असलम सिद्दीकी, हिमांशु रेशव रस्तौगी, तैय्यब, डा. शाहिद पाशा, तारिक, रिजवान पाशा, शाहिद पाशा, कमर पाशा आदि मौजूद रहे।
ट्रायल को कराना होगा नया पंजीकरण
अमरोहा। अब्बासी क्रिकेट एकेडमी कोच असलम सिद्दीकी ने बताया कि अमरोहा में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन यूपी सीए अंडर-14 का ट्रायल में जो खिलाड़ी भाग लेंगे उन्हें रजिटेशन कराना होगा। जिन खिलाड़ियों का पुराना रजिस्ट्रेशन है सीधे कानपुर खेलने जाएंगे। जो छात्र नया रजिस्टेशन कराएंगे वह अब्बासी क्रिकेट एकेडमी द्वारा बरेली जोन में ट्रायल देंगे। यहां, प्रतूल पंडित, अमित कुमार सोनू, फैजउद्दीन, कसीम अशरफ, खालिद, नईम, राशीद अब्बासी, आसिफ, महेशर, जाहिद, फिरोज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें