फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालीखेड़ा से अली मोहम्मदपुर को अलग करने का विरोध

Sun, 16 Nov 2014 05:31 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्राम मालीखेड़ा और अली मोहम्मदुपर एक ही ग्राम पंचायत में शामिल हैं। ग्रामीणों ने दोनों गांवों को एक ही ग्राम पंचायत में रखने को प्रस्ताव भेजा था। बावजूद इसके दोनों गांवों को अलग-अलग गांवों से जोड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गांव को एक ही ग्राम पंचायत में शामिल करने के लिए प्रस्ताव पंचायत राज विभाग को भेजा गया था। लेकिन गांव को दो भागों में विभाजित कर दिया गया है। जिसमें माली खेड़ा को शहबाजपुर से जोड़ दिया गया है। और अली मोहम्मदपुर को हुसैनपुर से जोड़ दिया गया है। जो गलत है। ग्रामीणों ने मालीखेड़ा को अली मोहम्मदपुर से जोड़ने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सफीक अहमद, मुस्तकीम, नसीम, इरशाद, यकीन, खुर्शीद, मुस्ताक, हिकमत, भोलू, जहोर, तहसीन, यासीन, सत्तार, असरफ, मिनसैन, हरसरूप, शंकर, महेंद्र, चंद्रपाल, राकेश, अशोक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें