फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश चंद्र हत्याकांड के आरोपियों की कुर्क होगी संपत्ति

Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के तेलीपुरा माफी गांव के प्रकाश चंद्र यादव की हत्या के मामले में नामजद फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन

एसओ डीसी शर्मा ने बताया कि प्रकाश चंद्र यादव हत्याकांड के फरार आरोपी तेलीपुरा माफी गांव निवासी नजाकत, नाजिम व जिला मुरादबाद के थाना पाकबाड़ा के गांव मढैया तेलीवाली निवासी मुजामिल 18 सितंबर की रात हुई घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कई बार संदिग्ध स्थानों पर दबिशें दी गईं। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न हो पाने के कारण कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तीस दिन के अंदर गिरफ्तारी या कोर्ट में हाजिर न हो होने पर आरोपियों की चल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। प्रकाश चंद्र हत्याकांड मामले में पुलिस तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी संभव न होने पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें