फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉटनवेस्ट फैक्ट्रियों को जारी होंगे नोटिस

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने उद्योग बन्धुओं की बैठक में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था समिति की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदूषण फैला रही कॉटन वेस्ट फैट्रियों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश अफसरों को दिए।
विज्ञापन

बैठक में अमरोहा में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, गजरौला औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति संबंधी प्रकरण समेत तमाम प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि, फैक्ट्रियों की ओर से फैलाया जा रहा जल प्रदूषण एक प्रमुख समस्या है। बताया गया कि, फैक्ट्रियों के प्रदूषित पानी से लगभग 48 प्रतिशत पानी पीने योग्य नहीं रह गया है। जिलाधिकारी ने जल प्रदूषण के संबंध में उपायुक्त वाणिज्यकर को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कॉटन वेस्ट फैक्ट्रियों को नोटिस जारी कर तत्काल इनकी ओर से किए जा रहे जल प्रदूषण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी, इस संबंध में पुलिस को एलर्ट कर दिया गया है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, एलडीएम, उपायुक्त वाणिज्यकर जी के दीक्षित, जिला आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह, समीश अरोड़ा व्यापारी (जिला अध्यक्ष व्यापार मण्डल), अशोक रस्तोगी, महामंत्री व्यापार मण्डल समेत तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें