फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल में दिखी बाल वैज्ञानिकों की सोच

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के कुंदन मॉडल इंटर कालेज में दो दिवसीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का सोमवार को शुभारंभ हो गया। इसमें विभिन्न कालेजों के बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी से मंडल स्तर के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक के. सिंह चौधरी, प्रधानाचार्य वीके गर्ग और विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक संतराम यादव ने सोमवार को फीता काटकर बाल विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण, विज्ञान एवं गणित में युगांतरकारी घटनाएं, परिवहन, अपशिष्ट प्रबंधन पर क्रियाकारी व स्थिर मॉडल तैयार किए। मॉडल के साथ ही बाल वैज्ञानिकों ने साइंस से जुड़ी नई सोच का प्रदर्शित किया। बाल वैज्ञानिकों ने इन विषयों पर चार्ट भी बनाए। निर्णायक मंडल में जिला समन्वयक संतराम यादव, प्रीति चौधरी, ममता यादव, सतेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। मंगलवार को विज्ञान ड्रामा से संबंधित गतिविधियों पर आधारित कार्यक्रम होंगे। जिसमें मंडल स्तर के लिए बाल वैज्ञानिकों का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य वीके गर्ग ने की। यहां, संजय शर्मा, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें