फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक के साथ प्रथमा बैंक में धोखाधड़ी

Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। अनपढ़ ग्राहक के खाते में रकम कम जमा करने पर प्रथमा बैंक के कैशियर समेत दो कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मलेशिया निवासी हसन खां पुत्र अल्लादिया ने चीनी मिल स्थित प्रथमा बैंक की शाखा में 59 हजार रुपये जमा कराने के लिए बैंक कर्मचारियों को दी थी। आरोप है कि उसने रकम जमा कराने के लिए बैंक के एक लिपिक व कैशियर को फार्म भरने को कहा था। घर जाकर उसने रसीद को बेटों को दिखाया तो रसीद पर मात्र नौ हजार रुपये अंकित थे। हसन ने बैंक जाकर कर्मचारियों से वार्ता की तो उसको टरका दिया गया। हसन ने इस मामले में अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर कैशियर व लिपिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष हरकंवल सिंह ने बताया कि विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें