फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण भड़के, एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के लोगों ने शनिवार को पुलिस आफिस में नारेबाजी व प्रदर्शन किया। एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जोया के मोहल्ला खेड़ा में रहने वाली एक महिला के छह वर्षीय बेटे को करीब सात दिन पूर्व जोई के कुछ युवकों ने पीट दिया था। विरोध करने पर मां और बहन से सरेराह अश्लील हरकतें करते हुए अभद्रता की गई थी। महिला ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शनिवार को पुलिस आफिस पहुंचे पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना था कि आरोपियों के परिजन फैसले के लिए दबाव बना रहे हैं। अंजाम भुगतने की धमकियां मिल रही हैं। पुलिस से शिकायत की गई लेकिन मामले में ढिलाई बरती जा रही है। एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने वालों में हाजी साजिद, नजर अहमद, हाजी जमशेद, हाफिज इस्माईल, हाजी जहीर, फुरकान, शाईस्ता, शहनाज, मुशाहिद अली, मौलाना इरशाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें