फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली डीजल से सीज हो गया गाड़ी का इंजन

Sun, 11 May 2014 05:31 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हाईवे स्थित पेट्रोल पंप से डीजल डलवाने के बाद गाड़ी का इंजन सीज हो गया। ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि विभोर गुप्ता ने किसान ऑटो सर्विस पेट्रोल पंप स्वामी के खिलाफ डिडौली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उक्त केस में विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर मिलावटी डीजल और पेट्रोल बेचने का खेल चल रहा है। छापेमारी में कई बार इसका खुलासा भी हो चुका है। शारदा यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि विभोर गुप्ता बीती 27 अप्रैल को यूनिवर्सिटी के काम से अमरोहा आए थे। विश्वविद्यालय की गाड़ी में जोया स्थित किसान ऑटो सर्विस पेट्रोल पंप से 2 हजार रुपये का डीजल डलवाया था। डीजल डलवाने के बाद से गाड़ी ने मिसिंग करनी शुरू कर दी। करीब पांच किलो मीटर तक झटके देकर चलने के बाद गाड़ी अचानक बंद हो गई। विभोर गुप्ता ने गाड़ी को वर्कशाप तक ले जाकर जांच कराई तो मैकेनिक ने डीजल नकली होने की पुष्टि की। जब यूनिवर्सिटी प्रतिनिधि ने पंप स्वामी से मिलावटी डीजल के संबंध में शिकायत की तो, पंप स्वामी आग बबूला हो गया।
कोतवाली प्रभारी आरसी वर्मा ने बताया कि इस मामले में पेट्रोल पंप के मालिक और मैनेजर के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। वहीं, विभोर गुप्ता ने उपभोक्ता फोरम में भी वाद दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें