फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर ने तीन लोगों पर किया हमला

Fri, 10 Jan 2014 05:49 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली/गंगेश्वरी। यूं तो मंडलभर में बाघिन का आतंक है। गंगेश्वरी क्षेत्र में एक जंगली जानवर ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने जब मौके पर जाकर देखा तो वहां पर मांस के टुकड़े पड़े थे। उधर, सैदनगली क्षेत्र में लोग जागकर रात काट रहे हैं। धार्मिक स्थलों से ऐलान किया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव शेरगढ़ निवासी भारत सिंह, छोटेलाल और प्रेमपाल बृहस्पतिवार की शाम को जंगल में काम कर रहे थे। इस दौरान ही किसी जंगली जानवर ने हमला बोल दिया। घबराए तीनों लोग शोर मचाते हुए गांव की तरफ भाग निकले। आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और मौके पर जाकर देखा तो वहां पर जानवर तो कोई नहीं मिला, लेकिन मांस के टुकड़े जरूर पड़े थे। सैदनगली क्षेत्र के कई गांवों में लोग समूह बनाकर गांव में पहरा दे रहे हैं और धार्मिक स्थलों से ऐलान कर लोगों को सावधान किया जा रहा है। जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें