ढबारसी(ब्यूरो)। करेंट लगने से एक छात्रा की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ढबारसी निवासी पप्पू त्यागी की पुत्री सिंपल एचडीएसडी डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। बुधवार को वह घर में बिजली के रॉड पानी गरम कर रही थी। इस दौरान अचानक करेंट लग गया। छात्रा के गिरते ही परिजन मौके की तरफ दौड़े। छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर हालत में संभल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन छात्रा ने उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही रिश्तेदार और परिचितों की भीड़ मृतका के घर पर लग गई।