अमरोहा। अभी तो दुनिया देखी भी नहीं, इससे पहले ही आंखें कमजोर होने लगीं। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 200 बच्चों की आंखों की रोशनी कमजोर पड़ गई है। 150 से अधिक बच्चों में खून की कमी और 70 से अधिक बच्चे कुपोषण से पीड़ित मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई गई जांच में इसका खुलासा हुआ है।
आशीर्वाद बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना के तहत अमरोहा ब्लाक के 263 परिषदीय स्कूल और 209 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कराई गई है। जांच में 200 से अधिक बच्चें आंखों की बीमारी से पीड़ित मिले हैं। बच्चों की आंखों का तौर घटने लगा है। दूर की वस्तु आसानी से नहीं दिखाई देती है। जबकि इस उम्र में पूरी रोशनी होनी चाहिए। इसके अलावा 150 से अधिक बच्चे खून की कमी से पीड़ित हैं। एनीमिया के शिकार हैं। स्कूलों में मिड-डे मील और पुष्टाहार का वितरण होने के बाद भी बच्चे कुपोषण से पीड़ित हैं। 70 से अधिक बच्चे कुपोषण से ग्रस्त मिले हैं। काफी संख्या में बच्चे सामान्य बीमारी से ग्रस्त हैं।