फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर लाश हाईवे पर फेंकी

Thu, 12 Dec 2013 05:47 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात युवक की हत्या कर लाश को हाईवे पर फेंक दिया। शिनाख्त में नाकाम पुलिस हादसे में मौत होना मान रही है। लेकिन पीएम रिपोर्ट में युवक के शरीर मेंकई हिस्सों में चोटें और हड्डियों में फ्रेक्चर की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर संभल और इकबाल नगर के बीचोबीच मंगलवार रात्रि करीब साढ़े बारह बजे एक युवक की लाश मिली। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया। मृतक के चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे और शरीर के कई हिस्सों से खून बह रहा था। पुलिस ने पहचान कराने के काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर मौत के हादसे से सिरे जोड़कर लाश को पीएम हाउस भिजवा दिया। बकौल पुलिस मृतक की उम्र करीब तीस वर्ष है। जींस की पैंट और शर्ट के अलावा जैकेट और स्पोर्ट शूज पहने था। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जबकि उसके शरीर के कई हिस्सों में तेजधार हथियार के घाव हैं। हाथ और पैर की हड्डियां टूटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें