फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज बना अखाड़ा, चलीं बेल्टें

Wed, 27 Feb 2013 05:31 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। मामूली विवाद में महाविद्यालय परिसर अखाड़ा बन गया। छात्र नेता ने एक छात्र को पीट डाला। साथी की पिटाई से गुस्साए छात्रसंघ अध्यक्ष और समर्थकों ने एक अन्य छात्र नेता को दौड़ा लिया। बचने के लिए छात्र प्राचार्य के कक्ष में घुस गया तो वहां से भी खींचकर पीटा गया। इस दौरान कुर्सियां तोड़कर उनके हत्थे और बेल्टें भी चलीं। दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी। पुलिस ने छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन का चालान कर उन्हें कोर्ट में भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को रमाबाई अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में अपरान्ह लगभग 12 बजे छात्रसंघ रूम में अध्यक्ष अनिकेत चौधरी और महामंत्री शिखर रस्तोगी अन्य छात्रों के साथ बैठे थे। इसी बीच वहां छात्रनेता योगेश सिंह पहुंचा। उसने पुराने विवाद के चलते वहां मौजूद एक छात्र को थप्पड़ मार दिया। जैसे ही योगेश कमरे से बाहर निकला कि पीछे से छात्रसंघ अध्यक्ष ने आठ-दस युवकों के साथ उसे घेर लिया और पीटा। बचने के लिए उसने प्राचार्य डा. रामअवतार सिंह के कक्ष में दौड़ लगा दी। वहां से भी उसे खींचकर बेल्टों और लात-घूंसों से पीटा गया। इस दौरान कुर्सी के हत्थे भी चले। इसके बाद छात्रसंघ अध्यक्ष समेत हमलावर फरार हो गए। प्राचार्य की सूचना पर पुलिस भी कॉलेज पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एक पक्ष के अनिकेत चौधरी और दीपक कुमार तथा दूसरे पक्ष के योगेश सिंह का शांति भंग में चालान कर कोर्ट भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें