फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कताई मिल 11.68 करोड़ की कर्जदार

Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सहकारी कताई मिल बिजली महकमे का सबसे बड़ा कर्जदार है। मिल पर 11 करोड़ 68 लाख रुपये का कर्जा है। पिछले बारह साल से मिल ने बिल जमा नहीं किया है। उधर, लखनऊ से विभाग को मिल के खिलाफ तत्काल आरसी जारी करने के संबंध में निर्देश प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

नौगावां स्थित सहकारी कताई मिल से बिजली महकमे को हर माह 30 लाख रुपये का बिल प्राप्त होता था। लेकिन वर्ष 2000 से मिल ने बिल जमा नहीं किया है। बिल जमा न करने के कारण मिल 11 करोड़ 68 लाख रुपये का कर्जदार हो गया है। जबकि कई बार बिल वसूली को नोटिस दिया गया था। बावजूद इसके बिल जमा नहीं किया। इसी कारण दो वर्ष पहले महकमे ने मिल की बिजली काट दी थी। बिजली महकमे ने मामला लखनऊ के हैंडओवर कर दिया था। लेकिन अब निगम मुख्यालय लखनऊ ने अधिशासी अभियंता को सहकारी कताई मिल के खिलाफ तत्काल आरसी जारी के निर्देश दिए हैं। 11.68 करोड़ की वसूली को महकमे ने आरसी जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। दस प्रतिशत संग्रह शुल्क के साथ मिल से बकाया वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें