फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दो युवकों को गोली मारी

Sat, 12 Jan 2013 05:30 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गांव जा रहे डिग्री कॉलेज के एक छात्र और उसके साथी को हाईवे पर पीछे से आई बाइक पर सवार युवकों ने गोली मार दी। हालत बिगड़ने पर दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। वहां छात्र की हालत गंभीर है। घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात लगभग पौने नौ बजे हाईवे पर मेला रेस्टोरेंट के निकट यह वारदात हुई। दो युवक बाइक पर मुरादाबाद की दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई बाइक पर सवार युवकों ने तमंचे से दोनों पर गोली चला दी और फरार हो गए। हाईवे पर फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास मौजूद होटलों पर मौजूद लोग बाहर निकले। सड़क पर दोनों युवक लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। इन्हें तत्काल रेलवे स्टेशन के निकट एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। लोगों ने घायलों की पहचान कुलदीप पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी गांव बस्तौरी तथा पवन पुत्र छज्जू सिंह निवासी यकबगड़ी के रूप में की। इनमें कुलदीप यहां रमाबाई डिग्री कॉलेज में छात्र है। बताते हैं कि देर रात वह पवन के साथ गांव लौट रहा था। उधर, घायलों की नाजुक हालत देख भाजपा के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह औलख उन्हें अपनी गाड़ी में आनंद हास्पिटल मेरठ ले गए। उन्होंने बताया कि गोली कुलदीप के सीने में लगने के बाद फेफड़ा चीरते हुए बाहर निकल गई। उसकी हालत गंभीर है। आपरेशन किया जाएगा। वहीं कंधे में गोली लगने से पवन की हालत अधिक चिंताजनक नहीं है। थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें