फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही मासूम से दुराचार

Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। स्कूल जा रही सात साल की मासूम बच्ची को उठाकर उसको हवस का शिकार बना लिया गया। दुराचार की जानकारी मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। एएसपी तथा सीओ ने मौका मुआयना किया। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई हैं। पुलिस ने मौका ए वारदात के पास स्थित मकान में रहनी वाली एक महिला को हिरासत मेें लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मुहल्ला निवासी की सात साल की लड़की तथा उसका छह साल का पुत्र मंगलवार की सुबह प्राइमरी स्कूल में पढ़ने जा रहे थे। मेन रोड पर स्टेट बैंक के सामने एक युवक ने बच्ची को उठा लिया तथा बैंक के पीछे गन्ने के खेत में ले गया। बहन को उठाकर ले जाता देखकर भाई ने शोर मचाया परंतु किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। छोटे भाई ने इसकी जानकारी स्कूल में टीचर को दी। टीमचर ने पुलिस व अन्य लोगों को सूचित किया। इसके बाद कुछ लोग दौड़कर खेत पर पहुंचे। वहां से युवक भाग निकला तथा पास के ही एक मकान में घुस गया। पीछा करने पर वह फरार होने में कामयाब हो गया। बच्ची वहां बेसुध पड़ी हुुई थी। पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बच्ची को धनौरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे मेडिकल परीक्षण केे लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने वारदात के पास स्थित मकान से एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पिता की ओर से कामिल पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम कटाई कोतवाली हसनपुर के खिलाफ बलात्कार तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। एएसपी तथा सीओ ने मौका मुआयना किया। परिजनों व मुहल्लेवालों ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए थाने के बाहर प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें