फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पूरी रात शव को रौंदते रहे वाहन

Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर अज्ञात वाहन से कुचले एक व्यक्ति के शव को पूरी रात वाहन रौंदते रहे। लेकिन किसी ने भी मानवता दिखाते हुए शव को सड़क से हटाने की जहमत नहीं की। हाईवे पर पेट्रोलिंग करने वाली पुलिस ने भी मानवता को शर्मसार करते हुए शव पर ध्यान नहीं दिया। सुबह हाथ का पंजा और टांग पड़ी देखकर एक समाजसेवी ने जैसे-तैसे अस्थि पंजर बटोरे और पुलिस को सूचना दी। बाद में अल्मोड़ा निवासी के रूप में शव की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात किसी समय हाईवे पर भानपुर के निकट बने फ्लाईओवर से पूर्व एक व्यक्ति सड़क पार करते समय किसी वाहन से कुचल गया। इसके बाद रात भर तेज रफ्तार वाहन शव को रौंदते रहे। किसी ने उसे सड़क किनारे से नहीं हटाया। शुक्रवार तड़के समाजसेवी एवं एंबुलेंस चालक भूरे को जब पता चला तो अस्थि पंजर एकत्र करके पुलिस को सूचना दी। चौपला चौकी इंचार्ज सहंसरवीर सिंह सूचना पहुंचे। काफी दूर तक मांस बिखरा पड़ा था। काफी दूर एक हाथ का पंजा और टूटा पैर पड़ा था। भूरे ने शव के अवशेष एकत्र करके बोरे में रखे। बताते हैं कि मृतक के पास मौजूद मोबाइल भी चकनाचूर हो गया। शिनाख्त मुश्किल हो रही थी। इसी दौरान उसकी जेब से पुलिस को एक डायरी मिली। इस पर लिखे नंबरों के आधार पर उसकी शिनाख्त कुंदन (40) पुत्र बल्लीलाल वर्मा निवासी गांव एराड़ीरजवार जनपद अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के रूप में हुई। देर शाम मृतक के परिजन भी आ गए और कपड़े देखकर शिनाख्त की। उधर, पुलिस ने चौकीदार चंद्रभान की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें