फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बत्ती गुल नहीं अब होगी एफआईआर

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पावर कारपोरेशन इन दिनों राजस्व वसूली को लेकर खासा गंभीर है। खासकर ग्रामीण अंचल में उपभोक्ताओं पर फंसे करोड़ों रुपये निकालने के लिए कड़ा रुख अख्तियार किया है। बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन

बिजली मिले न मिले लेकिन कारपोरेशन के निशाने पर उपभोक्ता जरूर हैं। कारपोरेशन ग्रामीण अंचल में तीस हजार उपभोक्ताओं पर फंसे करीब पचास करोड़ रुपये निकालने के लिए सख्त हुआ है। न आरसी जारी की जाएगी और न ही नोटिस बस एफआईआर दर्ज की जाएगी। लखनऊ से मिले फरमान पर अमल करते हुए अफसरों ने कागजी खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। इक्कीस नवंबर से बकाया वसूली अभियान चलाया जाएगा। अधीक्षण अभियंता अशोक हारीत का कहना है कि चेयरमैन के निर्देश पर 21 नवंबर से ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा। बकाएदारों को चिंहित कर एफआईआर दर्ज की जाएगी। अभियान के लिए एसडीओ तथा जेई के नेतृत्व में टीमों को गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें