फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में फिर सुलगा पतेई खालसा

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डिडौली कोतवाली का पतेई खालसा गांव मुहर्रम के जुलूस को लेकर एक बार फिर सुलगने लगा है। जुलूस वाले रास्ते में घर के बाहर बने चबूतरा को तोड़ने की जिद पर अड़े एक वर्ग के लोगों ने पुलिस प्रशासन की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। हालांकि देर रात तक एसडीएम व सीओ सिटी पक्ष के लोगों को समझाबुझाकर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश में लगे रहे। वहीं, मुहर्रम का जुलूस न निकालने की चेतावनी ने अफसरों के होश उड़ा दिए हैं।
विज्ञापन

ईद की नमाज से लेकर रामलीला और दशहरा मेले के दौरान अक्स दो वर्गों के बीच सुलगने वाला जिले का अति संवेदनशील गांव पतेई खालसा में मुहर्रम के जुलूस वाले रास्ते को लेकर तनाव बढ़ गया है। दरअसल, जाहिद के घर पर बनने वाले ताजिये उसी स्थान से जुलूस की शक्ल में निकाले भी जाते हैं। किंतु कुछ ही दूरी पर मंडी स्थल का निर्माण हो जाने और उसकी छत पर टीनशेड डाले जाने के कारण इस वर्ग ने वैकल्पिक रास्ते के रूप में एक घर के बाहर बने चबूतरे को तोड़े जाने की मांग रख दी।
भनक पर पहुंचे एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश, सीओ सिटी समेत तमाम अफसरों ने इस पक्ष को समझाने की कोशिश की। विकल्प के तौर पर मंडी की टीन वाली छत हटवाने का प्रस्ताव रखा। लेकिन इनके जिद पर अड़े रहने और मोहर्रम का जुलूस नहीं निकालने की चेतावनी ने अफसरों के पसीने छुड़ा दिए। देर रात तक पुलिस व प्रशासन मामला सुलटाने के प्रयास में जुटा था। हालांकि देर रात खबर लिखे जाने तक कोई हल नहीं निकल सका था। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। जल्द रास्ता निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें